उत्तराखंड वासियो से होती है, दिल्ली के दिल की टिकटिक

Share Now

उत्तराखंड राज्य और केन्द्र सरकार मिलकर विकास को गति देने में अपनी पूरी भागीदारी दे रहे हैं-श्याम जाजू

उत्तराखण्ड के लोग हमेशा भाजपा की नीतियों में भरोसा रखने वाले लोग हैं-मनोज तिवारी

अनधिकृत कालोनियों को मालिकाना हक मिलने से सबसे अधिक लाभ उत्तराखण्ड के लोगों को हुआ है-मनोज तिवारी

केन्द्र सरकार की सबसे ज्यादा योजनायें उत्तराखंड में लागू हो रही हैं जिससे राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं-रमेश पोखरियाल निशंक

नई दिल्ली

पहाड़ी पहाड़ी ही बोलो दिल्ली वाला हु

दिल्ली भाजपा पर्वतीय प्रकोष्ठ ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना महोत्सव का आयोजन क्नाटप्लेस चरखा पार्क पर किया गया, जिसमें 100 से अधिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्री श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं केन्द्रीय मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निंशक ने सम्बोधित किया।

हरीश असवाल नई दिल्ली

इस अवसर पर पर्वतीय प्रकोष्ठ के संयोजक श्री अर्जुन सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका पंत, निगम पार्षद श्रीमती तुलसी जोशी, प्रकोष्ठ प्रभारी श्री श्याम लाल, सह-संयोजक श्री विनोद बछेती, श्री रमेश नेगी एवं श्री देवन एस खत्री सहित प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्री श्याम जाजू ने कहा कि उत्तराखण्ड का विकास तेजी से हो रहा है। राज्य और केन्द्र सरकार मिलकर विकास को गति देने में अपनी पूरी भागीदारी दे रहे हैं। उत्तराखण्ड देश के छोटे राज्यों में सबसे अधिक तेजी से विकसित होने वाला राज्य है।

यहां के लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं और भाजपा के साथ तन, मन, धन से जुड़े हुये हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग हमेशा भाजपा की नीतियों में भरोसा रखने वाले लोग हैं। लोकसभा व निगम चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का खुले दिल से समर्थन किया था और हमें पूरा विश्वास दिलाया,

error: Content is protected !!