बिहार चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है – देश में मोदी की लहर समाप्त हो रही है , एक बार फिर जनता , कांग्रेस को सत्ता की चाबी सौंपने जा रही है – प्रियंका गांधी मसूरी

Share Now

मसूरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई प्रिंयका गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भारी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी |मसूरी शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महिला कांवग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, मसूरी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान, एनएसयूआई अध्यक्ष जगपाल गुसाई से प्रियंका गांधी ने शिष्टाचार भेंट की , सभी ने प्रियंका गांधी को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया |

प्रियंका गांधी ने सभी से कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करने का निर्देश दिए मसूरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने बताया कि प्रियंका गांधी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने मनोबल वह बनाकर रखे ताकि आने वाले 2022 चुनाव के लिए तैयारी कि जा सके व कांग्रेस की रीति नीति को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है , इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में मोदी की लहर समाप्त हो रही है , एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता की चाबी सौंपने जा रही है |

वहीं उन्होंने मसूरी की खूबसूरत वार्तावरण और प्राकृतिक सौंदर्य की भी तारीफ की और प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि मसूरी की खूबसूरती को बचाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे वहां उत्तराखंड में जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो मसूरी जैसे पुलिस स्टेशनों को और खूबसूरत बनाने के लिए काम किया जाएगा व इसको रोजगार से भी जोड़ने के लिए योजनाएं बनाई जाएगी जिससे कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे पलायन को रोका जा सके और युवाओं को रोजगार मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!