वनवासी हैं पहाड़ी गढ़वाली, जंगल से जुड़े हुए मूलभूत अधिकार दिए जाए – किशोर उपाध्याय ने फिर उठाई मांग

Share Now

टिहरी गढ़वाल – कोरोना महामारी की त्रासदी के बाद पहाड़ों में उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों और उसके हल को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गाँव में चल रहे जनसंवाद के क्रम में आज जाखणीधार के ग्राम ग्योंली पावकी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के सूत्रधार श्री किशोर उपाध्याय जी ने कहा कि विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों की उत्तराखंड वापसी के लिए हम लगातार संघर्ष करते रहे और काफी हद तक सफल रहे।यहां तक कि अभी भी कई लोग फंसे हैं जिनकी वापसी हेतु हम अपने स्तर से प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि हम लोग जंगल के बीच में रहने वाले वनवासी हैं।हमें भी केंद्र और राज्य की सरकार में आरक्षण मिलना चाहिए।हम और हमारे पूर्वज जंगलों पर ही निर्भर थे।उन्होंने कहा कि हर महीने एक गैस सिलेंडर मुफ्त मिले,
300 यूनिट बिजली निशुल्क मिले,
पहाड़ी जड़ी बूटी के दोहन का अधिकार हमें मिले।उसके लिए स्थानीय स्तर पर यूनिट लगाई जाए।
वे बोले कि उन्होंने तीन ब्लॉक चम्बा, जाखणीधार, थौलधार को तिवाड़ी सरकार में ओबीसी करवा दिया था परन्तु सरकार बदलते ही वह ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम पंचायत स्तर के उपरान्त ब्लॉक,जिला एवम राज्य स्तर पर व्यापक किया जाएगा एवम कार्यकारिणी बनाई जायेगा।स्वरोजगार जैसे बकरी-मुर्गी पालन,डेरी, स्टे होम, ढाबा, आदि छोटे व्यवसाय हेतु सरकार बेरोजगारों को ब्याजमुक्त लोन दे जिसका मौरेटेरिम पीरियड 10 साल हो। बीपीएल card धारकों को बहुत परेशानियां हो रही हैं।उन्हें भी राशन की मात्रा बढ़ाई जाए।वर्तमान स्थिति में apl card में मिलने वाला राशन पर्याप्त नहीं है।
कार्यक्रम में जाखणीधार के ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नेगी, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री पदम सिंह कुमाई,श्री भगवान सिंह पंवार,पूर्व प्राधन श्री पूरण चंद कुमाई,श्री विक्रम सिंह कुमाई,श्री राम सिंह कुमाई,नई टिहरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल(मोनू),सभासद सतीश चमोली, युवा कांग्रेस नेता नवीन सेमवाल,श्री रमेश पंवार, श्री दीपक चमोली,जितेंद्र कुमाई, उदय सिंह रावत, राजेन्द्र बरियाला, हुकम सिंह कुमाई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!