कोरोना से ज्यादा चिंता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे की – सूर्यकांत धस्माना , काँग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष

Share Now

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है कांग्रेस पार्टी का मानना है कि देश में कोरोना महामारी अपने चरम पर है | उत्तराखंड में भी आंकड़े हर रोज नए आयाम स्थापित कर रहे हैं और सरकार अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटी है, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है| भाजपा को राज्य की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वह सिर्फ अपने आलाकमान की मेहमान नवाजी में व्यस्त है | दिनों दिन मौत के आंकड़े उत्तराखंड में बढ़ते जा रहे हैं लेकिन सरकार व्यवस्थाओं को सुचारू करने और इस ओर ध्यान देने के बजाय तैयारियों में जुटी है | इस सरकार का एकमात्र लक्ष्य सत्ता पर बने रहना है जिसके चलते भाजपा विकास के बजाय हमेशा चुनावी मूड में रहती है इन्हें प्रदेश की जनता से ज्यादा अपने बूथ के कार्यकर्ता की चिंता रहती है|

सूर्यकांत धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष कॉन्ग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!