सकारात्मरक सोच और सही दिशा से होता है लक्ष्य आसानः धामी

Share Now

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा  कि सकारात्मक सोच और दिशा से लक्ष्य आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि विचारों के प्रेषण में आज सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जन हित के कार्याे को आम जन तक पहुचाने में सोशल मीडिया अहम योगदान दे सकता है तो वहीं विपक्ष के दुष्प्रचार को लेकर भी अधिक सजग रहने की जरूरत है। संगठित होकर एक यूनिट के रूप में कार्य करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठित और सिद्वांत पर आधारित पार्टी है और  कार्यकर्ता मिशन के तहत कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबध है और जो घोषणाएं कर रही है उनको पूरा भी करेगी और लोकार्पित भी करेगी।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओ को संकल्प के साथ कार्यों को धरातल पर क्रियान्वित करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिक चौकस होने की जरूरत है और टीम वर्क से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एकजुटता और सामूहिक सह्भागिता की अधिक जरूरत है। हर कार्यकर्ता की इस लोकतान्त्रिक व्यवस्था में भूमिका है,लेकिन हर कार्यकर्ता को अलग और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। पार्टी के चिन्तन शिविर में पार्टी के दिसंबर तक कार्यक्रम तय है। सरकार की जनहित की योजनाओं को आम जन तक पहुचाने, आम जन की समस्याओ के प्रति सजग और सकारात्मक विचारो को बेहतर ढंग से द्रुत गति से लोगों तक पहुचाने में सोशल मीडिया अधिक प्रभावी है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने दायित्व का बखूबी से निर्वहन करने की जरूरत है।  इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि भाजपा चुनावी राज्यों में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके तहत पार्टी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। हर चुनाव में  सोशल मीडिया व आईटी सेल की भूमिका अहम होती है।  एक लड़ाई चुनाव के मैदान पर लड़ती है दूसरी लड़ाई पार्टी सोशल मीडिया पर लड़ती है। ताकि जनता के बीच मे पार्टी की एक अच्छी भूमिका बनाई जा सके। भाजपा की सोशल मीडिया रणनीति को लेकर श्री मालवीय ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओ को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि  प्रत्येक राज्य के लिए अलग रणनीति होती है। उन्होने बताया की अब तक हमारी टीम उत्तर प्रदेश, गोवा, जैसे राज्यो में अपने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे चुके हैं।      कार्यक्रम में श्री मालवीय ने कहा कि उत्तराखंड सोशल मीडिया टीम तथ्यपरक अच्छा कार्य कर रही है इसी कारण कांग्रेस नेता  उत्तराखंड सोशल मीडिया टीम से स्वयं को परेशान होना बयां कर चुके है। यही हमारे टीम की सक्रियता को दर्शाता है । उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा प्रचंड विजय हांसिल करेंगीं, जिसमें सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण स्थान रहने वाला है।    उन्होंनें बताया की अपनी बात को नीचे तक पहुंचाने वाला तंत्र आज मात्र भाजपा के पास है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त समाज के वर्गों तक भाजपा ने अपनी पैठ बना ली हैं और इस माध्यम से सरकार के विकास  कार्यों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि बीजेपी अपने हर विंग को ट्रेनिंग देकर सशक्त करने मे जुटी है ताकि विपक्ष के दुष्प्रचार को हर मोर्चे पर मात दी जा सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग  की जरूरत है  तथा सटीक तथ्यों के माध्यम से सरकार के विकास कार्य और संगठन के कर्यकर्माे की जानकारी आम लोगों तक पहुँँच सके। अजेय  ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूर्ण गंभीरता के साथ कार्य करना होगा तथा पार्टी की रीति नीति के अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी सेल का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह कार्य करे और पार्टी रूपी गढ़ की सुरक्षा का दायित्व ले। उन्होंने कहा कि आज 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है तथा युवाओं में सोशल मीडिया अत्यंत लोकप्रिय है, इसे ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग किया जाए तथा सटीक तथ्यों के माध्यम से सरकार के कार्यों को प्रचार का सार्थक होना चाहिए। कार्यशाला में सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा, परितोष बंगवाल, आईटी सयोंजक हिमांशु संगतानी अजीत नेगी, प्रवीण लेखवार, जगमोहन ऐठानी, विनय ग़ोयल, मयंक गुप्ता, बिपिन कैंथोला, राजीव तलवार, सत्यवीर सिंह चौहान सहित सभी जिलों के जिला सोशल मीडिया व आईटी सयोंजक मंडलों के संयोजको ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!