टिहरी : कंडीसोड में विधानसभा प्रभारी ने टटोली कांग्रेसजनों की नब्ज।

Share Now

देश और प्रदेश का सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ना चाहती हे भाजपा:- बावरा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के धनोल्टी विधानसभा प्रभारी कांतिलाल बावरा ने कहा की चुनाव आते ही भाजपा देश और प्रदेश का सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ कर उसका राजनीतिकरण करना चाहती है उन्होंने कहा कांग्रेस जनों को भाजपा की ओछी राजनीति से जनमानस को वाकिफ कराना होगा ।
भाजपा के पास इन विगत पौने 5 वर्षों की उपलब्धि का कोई भी लेखा जोखा नहीं है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र का 10% भी वादा पूरा नहीं किया भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस जनों को अपने-अपने बूथ मजबूत करने का काम करना होगा।जिससे 2022 की जीत सुनिश्चित की जा सके।

जनपद के प्रभारी बालेश्वर सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है जब कांग्रेस जनों को घर से बाहर निकलकर कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचना होगा उन्होंने कहा जनमानस कांग्रेस की और देख रहा है बस हमें उन्हें मान-सम्मान के साथ अपने साथ जोड़ना है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हम सबको भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनमानस को आगाह करना होगा भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है और अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। तब चाहे शिक्षा के छेत्र में वो स्वास्थ की छेत्र में हो रोजगार के मामले में हो इस प्रदेश में महंगाई आसमान पर है नौजवान बेरोजगार है हमें आजभाजपा की असलियत जनता के सामने रखनी है देश का किसान बिगत नो महीने से सड़क पर है सरकार गूंगी बहरी बनकर दमन कारी नीतियां अपना कर किसान आंदोलन कुचलना चाहती है। आज कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी तीन कृषि काले कारणों के खिलाफ किसानों की लड़ाई में जन जन के साथ खडे है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा भाजपा दमनकारी नीति अपना कर विपक्ष को दबाना चाहते हैं।
विगत 15 वर्षों से धनोल्टी में कांग्रेस का विधायक नही होने के कारण यहां का विकास चौपट हो रखा है। जो जनप्रतिनिधि यहां से विधायक बनकर जाता है वे फिर दुबारा लौटकर जनता के बीच में नहीं आते और ठीक 5 साल बाद उन्हें जनता की याद आती हे और वोट मांगते हैं इसलिए इस बार कांग्रेस पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी घोषित करेगी हम सब लोग एक होकर कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे।

उपरोक्त बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन सिंह गोसाई ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, मायाराम लसियाल , सुनील कुमार बरुण महिला अध्यक्ष, सुमेरी बिष्ट,पवना खंडूड़ी, सुमन सिंह बिष्ट ,दीपचंद सजवान, गोविंद सिंह रावत, मोहनलाल निराला, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!