उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, दो घायल

Share Now

देहरादून। जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में पिथौरागढ़ जिले के दो जवान शहीद हो गए। इस हमले में दो जवान घायल हुए हैं। जिनमें एक पिथौरागढ़ का, जबकि एक बागेश्वर जिले का है। इस घटना की सूचना से शहीदों के घर में कोहराम मचा है। दो जवानों की शहादत से पूरे जिले में शोक की लहर छाई है।
मिली जानकारी के अनुसार कुमांऊ रेजीमेंट में तैनात गंगोलीहाट के नाली गांव निवासी नायक शंकर सिंह और मुनस्यारी के नापड़ गांव निवासी गोकर्ण सिंह शहीद हो गए हैं। शहीद गोकर्ण सिंह का परिवार वर्तमान में बरेली में रहता है। पिथौरागढ़ निवासी नायक प्रदीप कुमार और बागेश्वर जिला निवासी नारायण सिंह इस हमले में घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद गोकर्ण सिंह और नायक शंकर सिंह की शहादत को नमन किया है। कहा है कि एक ओर हमें अपने जवानों की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का दुख भी है।ईश्वर उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें। राज्य सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों को हर संभव मदद की जायेगी।

error: Content is protected !!