सरयू नदी में महिला ने लगाई छलांग, खोज जारी

Share Now

बागेश्वर। बागेश्‍वर जिले के आरे में एक महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। इसकी खबर फैलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। महिला की तलाश के लिए रेस्‍क्‍यू अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक उसका कोई पता नहीं पाया है। मौके पर एसडीआर को भी बुलाया गया है। महिला ने नदी में छलांग क्‍यों लगाई इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।सोमवार सुबह करीब सात बजे गोपुली देवी पत्नी त्रिलोक सिंह लगभग उम्र 78 वर्ष ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर रवाना हुई। महिला की खोजबीन जारी है। नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के मिलने के बाद ही छलांग लगाने के कारणों का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!