उत्तरकाशी – हिन्दुओ के प्रशिद्ध तीर्थ धाम गंगोत्री मे वर्षो पुरानी भूमि बंदोबस्ती की मांग इस बार पूरी होने जा रही है | गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित कृपा राम सेमवाल के नेतृत्व मे तीर्थ पुरोहितो और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का एक शिस्टमंडल राजधानी देहरादून मे पर्यटन और धर्मश्व मंत्री सतपाल महाराज से मिला जिसके बाद कैबनेट मंत्री ने उनकी भेंट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से करवाई । मुख्यमंत्री से मिले अश्वसासन के बाद कैबनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विभागीय सचिव को उक्त मामले को त्वरित गति से समाधान करने के लिए निर्देशित किया है |
बताते चले कि गंगोत्री धाम मे भूमि बंदोबस्त के लिए तीर्थ पुरोहितो की करीब 40 वर्षो से मांग चली आ रही है | जिसके बाद धाम मे निवासरत साधू समाज और तीर्थ पुरोहितो को जमीन पर उनका हक मिल सकेगा |
इससे पूर्व कृपा राम सेमवाल को सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का नामित सदस्य घोषित किया था | सदस्य नामित होने के बाद से ही कृपा राम सेमवाल गंगोत्री धाम मे तीर्थ पुरोहितो के हक हकूक और भूमि बंदोबस्ती की मांग पुरजोर ढंग से उठा रहे थे | मुख्यमंत्री धामी सहित धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने जिस तत्परता से तीर्थ पुरोहित कृपा राम सेमवाल की बातों को सुना उससे धाम मे कृपा राम तीर्थ पुरोहितो ने नए नेता बनकर उभर गए है |
