कांग्रेस बताए कि उसकी सरकार में कितने रोजगार मिलेः भाजपा

Share Now

देहरादून। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह कदम सत्ता से बाहर रहने की कुंठा का परिणाम है। जहाँ तक प्रदेश में रोजगार का सवाल है तो वर्तमान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार रोजगार को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चला रही है जबकि कांग्रेस के समय बेरोजगारी की स्थिति बहुत ही दयनीय थी।
   भाजपा  उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने  कहा कि कांग्रेस का नारा कि ‘रोजगार दो या सत्ता छोड़ो’ बहुत ही हास्यास्पद है ।क्योंकि कांग्रेस नेता  जो युवकों के प्रति संवेदनशील न होकर अपने राजनीतिक भविष्य व अपने राजनीतिक रोजगार को लेकर चिंतित हैं, यही भूल गए है कि  विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ वर्ष है और परिस्थिति यह है कि सन 2022 में भी भाजपा  भारी बहुमत से उत्तराखंड में सरकार  बनाएगी और कांग्रेस नेता घंटी, शंख, थाली व कनस्तर ही बजाते रह जाएंगे।
   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के  नेतृत्व में प्रदेश सरकार , सरकारी, अर्धसरकारी, मनरेगा , उपनल ,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना , निजी क्षेत्र में रोजगार को लेकर वातावरण बनाने के साथ रोजगार हेतु अभियान चला रही है ।दूसरी ओर कांग्रेस के समय में राज्य में रोजगार की स्थिति बहु दयनीय थी। उन्होंने चुनौती दी कि कांग्रेस में यदि आप जरा भी साहस है तो वह अपनी सरकार के समय के रोजगार के दस्तावेज जनता के सामने लाएँ और हम भी साढ़े तीन वर्ष में दिये गये रोजगार के पूरे आंकड़े प्रस्तुत करेंगे। इससे दूध का दूध व पानी  का पानी हो जाएगा। जबकि भाजपा सरकार के इन साढ़े तीन वर्षों में कोरोना का महा संकट एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आया है और आज भी है। इसके  बावजूद भी सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। जबकि कांग्रेस कोरोना को बढ़ाने के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रदर्शन करें , इस पर हमें कोई आपत्ति नहीं है । पर वे कोरोना नियमों का उल्लघंन  कर  जनता के जीवन से खिलवाड़ न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!