आर्य उप प्रतिनिधि सभा ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पीएम को भेजा ज्ञापन

Share Now

देहरादून। आर्य उप प्रतिनिधि सभा देहरादून ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया है। सभा से जुड़े सदस्यों ने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक शरणार्थियों को देश में शरण देना सकारात्मक फैसला है। इस दौरान बिल के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर डीएम के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा गया।
शुक्रवार को आर्य उप प्रतिनिधि सभा की बैठक गांधी रोड स्थित दीनदयाल पार्क में हुई। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए नागरिकता संशोधन बिल की सराहना करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक लोगों के लिए नागरिकता संशोधन बिल बेहद जरूरी है। सभा के प्रधान शत्रुघ्न कुमार मौर्य ने कहा कि देश ने हमेशा दुनिया में धार्मिक रूप से उत्पीड़ित समुदायों को शरण दी है। इसी कड़ी में नागरिकता संशोधन कानून बनाया गया है। इससे किसी की नागरिकता पर कोई संकट नही है। इसलिए कानून को भेदभाव की नजर से देखना न्यायोचित नही है। बैठक में भगवान सिंह राठौड, अजय त्यागी, धर्मपाल शर्मा, पीडी गुप्ता, जितेंद्र सिंह तोमर, राजकुमार भंडारी, महेंद्र सिंह चैहान, प्रेम प्रकाश, अरविंद शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।

error: Content is protected !!