नई दिल्ली : महिला दिवस पर उत्तराखंड की इन 11 महिलाओं को “कल्याणी सम्मान 2022”

Share Now

दिल्ली- पंचकुयिया रोड स्थित गढ़वाल भवन में उत्तराखंड की 11 महिलाओं को “कल्याणी सम्मान 2022” सम्मानित किया गया ।

नई दिल्ली : 8 मार्च 2022  को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर को नई दिल्ली के पंच्कुईयां रोड़ स्थित गढवाल भवन मे प्रवासी उत्तराखंडी महिलाओं की संस्था “कल्याणी सामाजिक संगठन” द्वारा विभिन्न क्षेत्रों मे सामाजिक कार्यों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली उत्तराखंड की महिलाओं के सम्मान में कल्याणी सम्मान समरोह 2022 आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्था द्वारा पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों से लेकर प्रदेश की राजधानी देहरादून तक की उन 11 महिलाओं को “कल्याणी सम्मान 2022” से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में समाज के लिए उत्कृष्ठ योगदान देकर उत्तराखंड को गौरवान्वित करने का काम किया है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि माधुरी बड़थ्वाल (अवकाश प्राप्त संगीत संयोजिका/ निर्देशिका, आकाशवाणी नजीबाबाद), हेमा नेगी करासी (लोक गायिका), अंजू अरविंद कुमार (समाज सेविका) सुधा देवी राही (धर्मपत्नी लोक गायक स्वर्गीय चंद्र सिंह राही), कल्याणी सामाजिक संस्था की अध्यक्षा बबिता नेगी व समस्त कार्यकारणी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।

कल्याणी सम्मान समरोह को देखने के लिए आज सैकड़ों की संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी महिलाएं व सामाजिक सरोकारों से जुड़े पुरुष दिल्ली के गढ़वाल भवन में एकत्रित हुए। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा बबिता नेगी ने समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी महिलाएं आज किसी क्षेत्र से अछूती न रहकर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्रो मे कार्य करने वाली सभी महिलाएं आज सम्मान की पात्र हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में आज उत्तराखंड की इन  महिलाओं को कल्याणी सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।

1.   तनूजा जोशी (गुलमोहर लेडी, काठगोदाम, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उत्तराखंड),

2.   नंदी बहुगुणा (ग्राम साबली चंबा, टिहरी गढ़वाल),

3.   सुधा भंडारी (ग्राम रायड़ी, केदारघाटी, जिला रुद्रप्रयाग),

4.   शांति वर्मा “तन्हा” (ग्राम थात कॉलोनी, लखसियार देहरादून),

5.   पूजा ढौंडियाल शर्मा (ग्राम गनरियाखाल, पौड़ी गढ़वाल),

6.   लक्ष्मी रावत पटेल (ग्राम दंदल, पौड़ी गढ़वाल),

7.   गरिमा सुंदरियाल (पंजारा बड़ा, पौड़ी गढ़वाल),

8.   आशा बिष्ट गुसाईं (ग्राम ईड़ा बाराखाम, अल्मोड़ा)।

9.   कुम्मू भटनागर (ग्राम झिझार अल्मोड़ा)

10. अभिलाषा पालीवाल (हल्द्वानी, जिला नैनीताल),

11. ग्रामीण बाल विकास संगठन (बाल पंचायत, बजींगा, टिहरी गढ़वाल)।

कार्यक्रम का सफल संचलान उत्तराखंड की प्रख्यात मंच संचालिका मंजू बहुगुणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम आज महिलाओं के नाम था, हलांकि दर्शक दीर्घा में पुरुष भी नारियों का हौसला बढ़ाते नजर आये। सम्माम समारोह के दौरान सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना चौहान, हेमा नेगी करासी, आशा पांडे तथा गायक रमेश नौटियाल ने खूबसूरत लोकगीत सुनाकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान नॉन स्टाफ गीतों पर सभी महिलाएं खूब थिरकी।

इस मौके पर कल्याणी संस्था की अध्यक्षा बबीता नेगी द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी संजय शर्मा दरमोड़ा, डीपीएमआई के अध्यक्ष व मयूरविहार दिल्ली भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती सहित विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कल्याणी सम्मान समरोह में इस बार पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। जिसमे वरिष्ठ पत्रकार सीएम पपने, हरीश असवाल, सत्येन्द्र नेगी, आनंद जोशी, दीप सिलोड़ी, ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी सहित कई पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी संजय दरमोडा, विनोद बछेती, कलुदीप भण्डारी, “कल्याणी सामाजिक संगठन” की समस्त कार्यकारिणी सहित सौकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!