डीआईजी खंडुरी के घर पर बिखरे होली के रंग

Share Now

होली के पर्व के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में नियुक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों तथा पुलिस परिजनों के साथ अपने आवास पर होली मनाई गई।

इस दौरान महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों व पुलिस परिजनों द्वारा भी एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली के पावन पर्व को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
होली मिलन कार्यक्रम के दौरान जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारी, नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी तथा पुलिस लाइन से आए पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।

error: Content is protected !!