राजधानी देहरादून में नाई एवं हेयर कटिंग सैलून की दुकान खोलने से भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने के बाद जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव ने अगले आदेशों तक समस्त नाई एवं सैलून की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए है।
गिरीश गैरोला।
डीएम देहरादून के पत्रांक संख्या 294 6 अप्रैल से जारी आदेश में कहा गया है कि सैलून तथा नाई की दुकान खुलने से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है जबकि गृह मंत्रालय भारत सरकार की एडवाइजरी तथा उत्तराखंड शासन की लॉक डाउन संबंधी अधिसूचना के क्रम मेंआदेशों में केवल आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानों व प्रतिष्ठानों में स शर्त शिथिलता प्रदान की गई है।
गौरतलब है कि समाचार पत्रों में डीएम के आदेश का हवाला देते हुए नाई और सैलून की दुकानों को सुबह 7:00 बजे से 1:00 बजे तक खोले जाने का समूह समाचार प्रकाशित हुआ था जिसके बाद बाजार में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी
