अनुभव की कमी से क्वॉरेंटाइन सेंटर बन रहे संक्रमण केंद्र,

Share Now

पंचायत क्वॉरेंटाइन सेंटर से कोरो ना पॉजिटिव केस मिलने के बाद उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी आइसोलेट किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय बाजार को भी बंद कर दिया गया है, प्रवासियों के आने से पूर्व यदि जिले के बॉर्डर पर ही सुविधाजनक फैसिलिटी क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था की जाति तो हाईकोर्ट को आज दखल नहीं देना पड़ता और करुणा संक्रमण के केस भी इस गति के साथ नहीं फैलते, और अब तक सुरक्षित ग्रामीण अंचलों तक कोरोना का खौफ नहीं फैलता।

गिरीश चंदोला थराली चमोली

थराली विकासखण्ड के देवलग्वाड़ कुलसारी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जहां कोरेंटाइन सेंटर में रह रहे 9 लोगो को कर्णप्रयाग लेजाकर आइसोलेट किया गया है।

वहीं इनके संपर्क में आये आठ लोगो को भी राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी में कोरेंटाइन किया गया है ,बाजार क्षेत्र में भी व्यापारियों ने आपसी सहमति के बाद अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे
तो वहीं अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के चिकित्साप्रभारी डॉ नवनीत चौधरी के नेतृत्व में कुलसारी में रह रहे आठो लोगो के सैम्पल लिए गए जिसके बाद तहसील प्रशासन ने 7 लोगो को भराणीसैंण भेज दिया, एक व्यक्ति को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि इस व्यक्ति को होम कोरेटाइम इसलिए किया गया है क्योंकि इसकी पत्नी प्रेग्नेंट है जिसके चलते उस व्यक्ति को हम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है

7 लोगो को संस्थागत कोरेंटाइन किया गया

वहीं डॉ नवनीत चौधरी ने बताया कि आज से सैम्पलिंग की शुरुआत कुलसारी से की गई है इसके बाद प्रत्येक गांव में कोरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगो के सैम्पल आवश्यक रूप से लिये जाएंगे

error: Content is protected !!