अपने वेतन से 10 हजार के मास्क और सैनिटाइजर बांट रही एएनएम विमला शर्मा

Share Now

विमला शर्मा ने बांटे सैनिटाइजर और मार्क्स जनता को कर रही है। जागरूक

गिरीश चंदोला थराली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कार्यरत एएनएम ने थराली ब्लाक के दो गांवो में कोरोना वायरस से बचाने के लिए अपने वेेेतन से दस हजार रूपयों से अधिक का सैनिट्राईजरों व मास्को का वितरण कर मिशाल पेश की है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कार्यरत एएनएम बिमला शर्मा ने अपने बलबूते बाजारों से खरीद कर चौंड़ा एंव किमनी गांवों के ग्रामीणो को 200 सैनीटाईजर, मास्को व सैनिटाइजर को बांट कर ग्रामीणो को कोरोना संक्रमण से बचाने की पहल की है।

साथ ही लोगों से भी अपील कर रही है कि लॉक डाउन का पालन करें सामाजिक दूरियां बनाए रखें और अपने अपने घरों में रहे ।इसके अलावा वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले नागरिको को भी लगातार कोरोना वायरस से बचने व उसे फैलने से रोकने के उपायों की भी जानकारी देते आ रही हैं। शर्मा की इस पहल पर तमाम लोगो ने सराहना करते हुए समाज के लिए एक प्रेरणा बताया है।

error: Content is protected !!