अमरिकन का एक और आमरण अनसन ।
6 सूत्रीय मांग को लेकर अनसन पर।
राजधानी देहरादून में उच्च न्यायलय ने स्थानीय निवासी के पत्र पर स्वयं संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को दी सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जिसके बाद प्रशासन ने पूरी ताकत से अभियान सुरु कर दिया। जिस तरह से कार्यपालिका के कार्य भी न्याय पालिका को आगे बढ़कर पूर्ण करने पड़ रहे हैं, उस व्यवस्था में कार्यपालिका पर सवाल उठने लाजमी है और इसे लोकतंत्र के लिहाज से उपयुक्त नही कहा जा सकता । जाहिर है कार्यपालिका जब अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लेती है तो न्यायपालिका को आगे आना ही होता है।
उत्तरकाशी
जिला मुख्यालय में भी भी अतिक्रमण हटाने के बाद वहां रोजगार कर रहे लघु व्यापारियों के लिए जब जिला प्रशासन के पास कोई नीति नही देखी तो सामाजिक कार्यकर्ता अमरिकन पूरी ने 28 जून से आमरण अनसन सुरु कर दिया। शनिवार को अनसन का तीसरा दिन है। किंतु 6 सूत्री मांग को लेकर आंदोलित पूरी के लिए कोई प्लान अभी तक तैयार नही दिख रहा है। बताते चले कि पालिका में व्याप्त भृस्टाचार को लेकर अमरिकन पूरी पहले भी हनुमान चौक पर अनसन कर चुके है । तब भी उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई तो गयी किन्तु कोई कार्यवाही दिखाई नही दी। गौरतलब है कि अभी तक नगर में वेंडिंग ज़ोन चिन्हित ही नही किया जा सका है। ऐसे में दुकान के नाम पर पैसा हड़प करने वाली पालिका ने उन दुकानों का किराया भी डकार लिया जो उन्होंने निर्मित ही नही कराई थी। ऐसे में अतिक्रमण हटाने में दोहरे मानक अपनाए जाने पर पूरी का जोर ढीले पड़े जिला प्रशासन के जोर को उत्साह तो दे गया पर स्थायी समाधान के लिए अभी भी कोई योजना जिला प्रशासन के पास नजर नही आ रही है।

