अल्मोड़ा में कैबिनेट की बैठक 23 अक्टूबर को, डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Share Now

अल्मोड़ा। 23 अक्टूबर को अल्मोड़ा में होनी वाली कैबिनेट बैठक के सम्बन्ध में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0एन0मीणा ने आज गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सभी तैयारियाॅ व रख-रखाव पूर्ण कर लें। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रीगणों के भोजन, आवास व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान संयुक्त मजिस्टेªट रानीखेत नरेन्द्र सिंह भण्डारी, संस्थान के निदेशक आर0एस0 रावल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविन्द सिंह पिल्खवाल, गौरव चटवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

error: Content is protected !!