अश्लील वीडियो की आड़ में होता रहा महिला का उत्पीड़न।

Share Now

महिला के अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर न सिर्फ आरोपी ने बार बार महिला का शारीरिक शोषण किया बल्कि अपने सहयोगी के साथ भी संबंध बनाने को मजबूर किया। जब पानी सर से ऊपर गुजर गया तो महिला ने पिलिस में शिकायत कर दी जिसके बाद एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है। काश समय रहते ही महिला पुलिस को सूचित कर देती तो उसे इतने लंबे समय जिल्लत नही उठानी पड़ती।

फिरोज लक्सर

– लक्सर मे एक महिला को ब्लैकमेल कर शारारीक संबंध बनाने के मामले मे पीडित महिला की तहरीर पर  पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी को धर दबोचा।

बताते चले कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पहले एक युवक ने महिला के साथ शारारिक संबंध बनाए और फिर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया इसी बीच वीडियो वायर करने की धमकी देकर गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने भी कई बार महिला के साथ शारारीक संबंध बनाएं और विरोध करने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी ।

महिला का आरोप है कि उक्त लोगों की ओर से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय से उसे ब्लैकमेल करते आ रहे हैं कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया पुलिस ने एक आरोपी इतेश उर्फ काका  पुत्र मागे राम निवासी अकबरपुर ऊद को गिरफ्तार कर लिया है उन्होने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

error: Content is protected !!