प्रदेश के बड़े बाबुओं ने दी सीएम त्रिवेंद्र को दीपावली की शुभकामनाएं

Share Now

देहरादून। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव सहित प्रदेश के वरिष्ठ आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस व अन्य सेवा के अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने भी सभी को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश एवं राधा रतूड़ी सहित अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!