अल्मोड़ा — जाते जाते भी मानसून तोड़फोड़ से बाज नही आ रहा है, सबसे ज्यादा असर पहाड़ी गावो पर पड़ा है जहाँ आवास एक दूसरे से लगे होते है, मकान गिरने के साथ तत्काल resque सुरु नही हुआ तो मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगता है।

धौलादेबी ब्लॉक के जाजर गांव में कल रात्रि भारी बारिश से एक मकान धराशाई। हादसे में एक 20 वर्षीय लड़की भावना जोशी की दबे होने की सूचना तथा कई मवेशियों सहित अन्य लोगों के दबे होने का अंदेशा। घायलों में हेमा देवी 23 साल चंद्रशेखर 4 साल निर्मल जोशी डेढ़ साल पंकज जोशी 16 साल बताया जा रहा है। आपदा बचाव वह पुलिस दल मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी समेत जिला प्रशासन मौके को रवाना।

