इंटर कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू – किताब कॉपियों की होगी होम डिलीवरी

Share Now

राजकीय इंटर कॉलेज तलवाडी में सुरु हुई ऑनलाइन पढ़ाई जिला अधीकारी चमोली ने बुक बिक्रेताओं को होम डीलीबरी के द्वारा कॉपी किताब पहुचाने को कहा।

राजकीय इंटर कॉलेज तलवाडी के प्रधानाचार्य भजन सिंह गडिया ने बताया समस्त कक्षाओ के छात्र छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन सुरु करवा दी है वही बच्चे काफी उत्साहित है वही
लाॅकडाउन अवधि में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए किताबों की समस्या आड़े न आये। इसके लिए चमोली जिला प्रशासन ने मुहिम शुरू कर दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुक विक्रेताओं के माध्यम से विद्यार्थीयों को घर बैठे पढाई करने के लिए किताब-काॅपियों की डोर-टू-डोर होम डिलीवरी कराने के आदेश जारी कर दिए है।

सुभाष पिमोली चमोली

तहसील स्तर पर बुक विक्रेताओं को संबधित एसडीएम के माध्यम से किताबों की होम डिलीवरी हेतु अनुमति लेनी होगी। जिला प्रशासन के इस कदम से जहाॅ विद्यार्थियों में खुशी की लहर है वही बुक विक्रेताओं ने भी जिला प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि लाॅकडाउन के बीच घरों में बैठे बच्चों की ऑनलाइन पढाई तो शुरू हो गई है, लेकिन किताबें न मिलने के कारण उनको पढाई में दिक्कतें आ रही थी। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में बुक डिपो को डोर-टू-डोर किताबों की डिलीवरी करने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन दुकान खोलने की अनुमति नही होगी। जिला मुख्यालय में बुक विक्रेताओं को डोर-टू-डोर किताबें पहुॅचाने के लिए अपर जिलाधिकारी चमोली तथा तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। शहरी क्षेत्रों में सुबह 7ः00 बजे से अपराह्न 1ः00 बजे तक वाहनों से होम डिलीवरी की अनुमति होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी विद्यार्थी इन बुक डिपो संचालकों के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर किताबें मंगवाने के लिए ऑर्डर कर सकते है। 

error: Content is protected !!