– जसपुर मे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी रोकने को लेकर राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी कर नगर में जुलूस निकाला । साथ ही विधानसभा में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को रखने के लिए कांग्रेस विधायक आदेश चौहान और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
गांधी पार्क पर क्षेत्र के बेरोजगार युवाए – युवतिया एकत्र हुए वहां से उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नगर के मुख्य मार्गो से जुलूस निकाला और सुभाष चौक पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में हुई अनियमितताओं के चलते परीक्षा को रद्द कराकर पुनः परीक्षा कराने औऱ राज्य में बढ़ रही वेरोजगारी को रोकने के लिये राज्य सरकार से ज्यादे से ज्यादे विज्ञप्तिया जारी करने हेतु ज्ञापन देकर विधानसभा में उनकी समस्या रखने की मांग की । साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के पेशकार को सौंपा । इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को उनकी समस्या को विधानसभा सत्र में रखने का आश्वासन दिया ।
