उत्तरकाशी – गांव वालो को 14 दिन का क्वॉरेंटाइन और बाहर वाले को व्यापार की खुली छूट? भरत को राजगद्दी और राम को 14 दिन का वनवास ?कौन है इस बार की कैकेई।

Share Now

राजा दशरथ से कैकेई ने दो बार मांगे थे एक से भरत को राजगद्दी और दूसरे से राम को 14 वर्ष का वनवास, बरसों बाद कोरोना महामारी के दौरान जिला प्रशासन भी ऐसा ही कुछ कर रहा है सवाल यह है कि इस बार कैकेई कौन है?

गिरीश गैरोला

https://youtu.be/soOPvw95hGM

लौक डाउन की अवधि में डेढ़ महीने  हरिद्वार में रहने के बाद अचानक उत्तरकाशी जिले के धनेटी कस्बे में पहुंचा व्यापारी बिना क्वॉरेंटाइन के सीधे अपनी दुकान में पहुंचा और ग्रामीणों को सामान बेचने लगा ।सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान हर्ष मनी बहुगुणा सहित अन्य लोगों ने इस पर गंभीर आपत्ति जताकर जिला प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा उत्तरकाशी जिला का बॉर्डर चावा गाड़  के पास सड़क पर  पत्थर  डालकर जिला प्रशासन ने बंद किया है, जिसे टाप कर लोग  इलाके में पहुंच कर खौफ का माहौल बना रहे है।
 जानकारी में आया है कि उक्त व्यापारी टिहरी जिले की पुलिस से मिलीभगत कर लंबगाव मोल्या मोटर मार्ग सेम मुखेम रोड से कौड़ार  आकर उत्तरकाशी जिले में प्रविष्ट हुआ है । जानकारी के अभाव में कुछ ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति से  समान भी खरीद लिया ।ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके गांव के अपने लोग जो बाहर रहते हैं और लौक डाउन की अवधि में गांव वापस आ रहे हैं उन्हें भी 14 दिन के बाद ही गांव में प्रवेश की अनुमति मिल रही है ऐसे में बाहर से आ रहे व्यापारियों को छूट मिलने से सरकारी मशीनरी पर सवाल उठना लाजमी है।

हरिद्वार निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह रस, बंद , बिस्कुट आदि की सप्लाई स्थानीय मार्केट में करता है और आज भी मुखेम रोड पर सामान वितरण करके वापस आया है । सदस्य जिला पंचायत गजना और पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने सरकारी मशीनरी के लचीले पल पर सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा यदि उक्त व्यापारी कोरो ना संक्रमित हुआ तो पूरे इलाके में इसके चलते संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है ।

इस संदर्भ में सरकारी पक्ष जानने के लिए एसडीएम डूंडा आकाश जोशी , आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवार और डीएम उत्तरकाशी डॉ आशीष चौहान से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

error: Content is protected !!