उत्तरकाशी – एक दिन 17 मई के लिए ही एक घंटा बढ़ा दुकान खुलने का समय – अगली गाइडलाइंस का इंतजार

Share Now

उत्तरकाशी जिले में दुकानों के खुलने के समय में सिर्फ एक दिन के लिए ही परिवर्तन किया गया है । 17 मई को सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 02 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी ।

16 मई को जिला व्यापार मंडल और जिला प्रशासन के बीच बैठक में ये तय हुआ है । जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष बडोली ने बताया की लॉक डाउन 4 लागू होगा अथवा नहीं, इसमें क्या गाइडलाइंस आने वाली है? इसको देखने के बाद ही आने वाले समय में दुकानों के खोलने का समय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक और आपसी सहमति के बाद ही तय किया जाएगा ।

उन्होंने कहा तिलोक डाउन 4 यदि लागू हुआ जो 18 मई से प्रस्तावित होगा में बाजार खुलने का समय पूर्व की भांति सुबह 7:00 बजे से 4:00 बजे तक रहा तो उत्तरकाशी जिला प्रशासन के सहयोग के लिए व्यापार मंडल 7:00 बजे से 2:00 बजे तक ही बाजार खोलने दिया जाएगा किंतु यदि नई गाइडलाइंस में बाजार खुलने के समय में परिवर्तन किया जाता है तो व्यापार मंडल के आपसी सहमति के बाद ही कोई निर्णय लेगा

गौरतलब है 1 दिन पहले उत्तरकाशी नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चौहान गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवान को साथ लेकर जिला प्रशासन से मिले थे और उन्होंने बाजार खुलने का समय एक घंटा बढ़ाकर दोपहर 1:00 से 2:00 बजे करने का अनुरोध किया था जिस पर डीएम उत्तरकाशी ने व्यापार मंडल के सभी घटक दलों से बातचीत कर ही निर्णय देने की बात कही थी उसी कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से जिला व्यापार मंडल को रायशुमारी के लिए बुलाया गया था जिसमें उक्त बातें पर सहमति बनी

बताते चलें कि लोग डाउन थ्री में पूरे उत्तराखंड में बाजार खुलने का समय 7:00 से 4:00 तक दिया गया है किंतु उत्तरकाशी जिला प्रशासन के निवेदन पर व्यापार मंडल ने सिर्फ उत्तरकाशी में सुबह 7:00 बजे से 2:00 बजे तक ही बाजार खुलने का निर्णय लिया था

16 मई 2020 को जिला उद्योग व्यापार मंडल उत्तरकाशी की जिला अधिकारी व एसपी उत्तरकाशी के साथ मीटिंग हुई जिसमें जिले में व्यापारियों की समस्या व कोरोना से उत्पन समस्या को लेकर विचार विमर्श किया गया साथ ही यह निर्णय लिया गया कि कल 17 मई से सम्पूर्ण जिले में बाजार प्रातः 7 बजे से दिन में 2 बजे तक खुलेगा !यह निर्णय तब तक ही लागू रहेगा जब तक लॉक डाउन 4 की 18 मई को आने वाली गाइड लाइन में पूर्व के समय मे परिवर्तन नही किया जाता या जिला व्यापार मंडल सभी इकाइयों व प्रसाशन की सहमति से समय परिवर्तन नही करता,मीटिंग में जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधि के तौर पर अध्यक्ष सुभाष बडोनी व महामंत्री अजय प्रकाश बडोला उपस्थित रहे-

सुभाष बडोनी जिला अध्यक्ष व्यापारमंडल उत्तरकाशी

error: Content is protected !!