उत्तरकाशी जिले के मसरी गांव में अग्निकांड की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने प्रशासन व पुलिस की टीम समेत मेडिकल टीम को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए रेडक्रॉस से खाद्यान्न, टैंट,कंबल बर्तन,फूड पैकेट,सोलर लालटेनआदि जरूरी सामान जनपद से भेजने के निर्देश जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए। डीएम ने प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जरूरी सामान को लेकर समस्या नही आने दी जाएगी। प्रशासन हर सम्भव पीड़ित परिवार के साथ है जिलाधिकारी ने बताया कि आवश्यकतानुसार सतलुज कम्पनी से बर्तन इत्यादि की भी व्यवस्था की जा रही है।
