उत्तरकाशी -क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की घर घर जाकर हो रही जांच डा दिनेश भट्ट

Share Now

कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है सीमित संसाधनों के बावजूद जो तरीका प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों ने उठाया है उसकी न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी तारीफ हो रही है ।

आपदा के इस दौर में सभी कर्मचारी, अधिकारी ,व्यापारी, मीडिया, स्वास्थ्य विभाग ,पुलिस आदि और सामाजिक कार्यकर्ता मिलजुल कर इस आपदा से जूझ रहे हैं । इसी कड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं में एलोपैथी और आयुर्वेदिक के साथ होम्योपैथी चिकित्सा चिकित्सक भी अपने दल बल के साथ सेवाएं दे रहे हैं । उत्तरकाशी जिले में वरिष्ठ होम्योपैथी डॉक्टर डा दिनेश भट्ट ने बताया कि भटवाड़ी और ढूंढा ब्लॉक में घर घर जाकर क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की जांच की जा रही है ।

इसी कड़ी में डूंडा ब्लॉक के पीपली ,थाती धनारी ,पुजार गांव आदि में क्वॉरेंटाइन किए गए 30 लोगों को सोशल डिस्टेंस और क्वॉरेंटाइन के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

बताते चलें कि जो लोग घरों में क्वॉरेंटाइन किए गए हैं यदि वह सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्यवाही की जाती है और उन्हें अन्यत्र स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच फॉर रेंट इन कराया जाता है।

error: Content is protected !!