उत्तरकाशी क्वॉरेंटाइन में एक युवक की मौत शव को कोरो ना रिपोर्ट का इंतजार

Share Now

उत्तरकाशी

क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक की मौत ।

तबीयत बिगड़ने के बाद देहरादून रेफर किया गया था युवक जिसकी मौत हो गई आंतों में इन्फेक्शन और हृदय गति दिक्कत के चलते ही भर्ती कराया गया था युवक।

कल ही युवक corona सैंपल लिया गया था सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है ।

बताया जा रहा है कि मृतक राहुल जोशी रुड़की से उत्तरकाशी पैदल आया था, जिसे पुरोला के डारिका ग्राम पंचायत में क्वॉरेंटाइन कराया गया था । राहुल जोशी को अस्थमा और डिहाइड्रेशन की भी शिकायत बताई जा रही थी । तबीयत बिगड़ने पर पहले इसे उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के अस्पताल में और बाद में दून अस्पताल देहरादून रेफर किया गया था। मृतक में सिंप्टोमेटिक लक्षण दिखाई देने पर कोरोना टेस्ट भी कराई गई थी एसडीएम पुरोला आईएएस मनीष कुमार ने बताया कि मृतक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है, डेड बॉडी भी देहरादून से नौगांव पहुंच चुकी है जिसे फॉर्मेलिटी के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

error: Content is protected !!