मोबाइल की आज कल की दुनिया से तैयार वर्चुअल वर्ल्ड में हम भले ही इंटरनेट की दुनिया में बहुत पास आ गए हो लेकिन नाते रिश्तो में बहुत ज्यादा दूरी आ गई है यही वजह है कि जरा सी बात पर लोग बड़े कदम उठाने में नहीं हिचके चाह रहे हैं। ताजा मामला उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ तहसील का है जहां एक मामूली विवाद पर पति ने पत्नी की गर्दन काट डाली और उसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
गिरीश गैरोला
विकास खण्ड चिन्यालीसौड़ के बजियाना जेस्टवाडी गांव के युवक श्रीपाल नेगी 30 साल ने अपनी पत्नी विजेस्वरी 24साल के गर्दन पर दरांती से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने युवती को सी एच सी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गम्भीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया जिसने कंडिसौर के पास दम तोड़ दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने जहर खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, उसे तत्काल मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया।
आरोपी युवक चंडीगढ़ में होटल में नौकरी का काम करता है इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आया था और लोग डाउन के चलते घर में ही फंस गया था सुबह दोनों पति-पत्नी घास के लिए जंगल में गए थे इसी दौरान किसी बात पर वाद विवाद इतना बड़ा कि आरोपी ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।
थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि मिर्टक के पति के खिलाफ 302 आई पीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है ।मुलजिम सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती है।पुलिस उसकी निगरानी में तैनात है।
युवती की शादी करीब 1 साल पहले हुई थी बताया जा रहा है कि उसके गर्भ में 3महीने का बच्चा भी था
युवती का मायका इंदिरा टीपरी गांव से था
