उत्तरकाशी में पांच कोरोना पॉजिटिव – तथ्य छुपाया जाने पर हत्या के प्रयास का मुकदमा हुआ दर्ज

Share Now

उत्तरकाशी मैं अभी तक 5 कोरोनावायरस पॉजिटिव केस पाए गए हैं , जिसमें से चार एक्टिव केस हैं जबकि एक व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।  चार व्यक्तियों के सैंपल  उत्तरकाशी जनपद से ही जांच हेतु भेजे गए थे जबकि एक व्यक्ति का सैंपल ऋषिकेश एम्स में हुआ था ।सभी कोर्णाक होजरी व्यक्तियों का आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की टीम द्वारा गहनता से उपचार किया जा रहा है ।

तहसील बड़कोट में कोरो ना  पॉजिटिव युवक के द्वारा तथ्य छुपाए जाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने पुलिस को विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद चौकी इंचार्ज द्वारा युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उत्तरकाशी ने कहा कि कोरो ना पॉजिटिव युवक के द्वारा  तथ्य छुपाए जाने के कारण कहीं समाज में एक संक्रमण फैलने की संभावना थी जो एक गंभीर कृत्य  हैं , इसी क्रम में युवक के साथ विधिक कार्यवाही की गई।

दरअसल प्रवीन सिंह पुत्र बलवीर सिंह दिनांक 17/05/2020 को वाड्रा मुम्बई से ऋषिकेश आया तथा उसके बाद वह वहां से जनपद उत्तरकाशी आकर रात्री में काली कमली धर्मशाला में रूका व अगले दिन वह अपने गाँव डख्याट गाँव बड़कोट चला गया ऋषिकेश एम्स से उक्त व्यक्ति की कोरोना संक्रमित होने की सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्ति के द्वारा जनपद आगमन पर ऋषिकेश एम्स में सैंपल लिये जाने की सूचना छिपाने व अपना मोबाईल नम्बर गलत अंकित कराये जाने के सम्बन्ध में अस्पताल चौकी उत्तरकाशी में तैनात उ0नि0 कमल कुमार द्वारा प्रवीन सिंह उपरोक्त के विरुध्द कोरोना पॉजीटिव आने के कारण उसके द्वारा साक्ष्य छुपा कर लोगों में कोरोना वायरस का खतरा फैलाकर उनकी हत्या किये जाने का प्रयास के सम्बन्ध में थाना कोतवाली उत्तरकाशी में धारा 307/201/188/269/270 भादवि व 51(बी) आपदा प्रबन्धन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना के बाद सोशल मीडिया में खूब हड़कंप मचा इस दौरान मोबाइल पर संपर्क न होने के चलते जिला प्रशासन उत्तरकाशी की भी खूब फजीहत हुई , और उक्त व्यक्ति की ट्रेसिंग खांसी मशक्कत करनी पड़ी जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने इसी तरह के मामलों में तथ्य छुपाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के संकेत दिए हैं

    

error: Content is protected !!