उत्तराखंड के दो युवाओं की हत्या एक गंभीर घायल।

Share Now


उत्तराखण्ड के पौड़ी जनपद के राठ क्षेत्र के दो युवाओं की गुड़गांव में निर्मम हत्या एक गम्भीर रूप से घायल
भगवान सिंह पौडीं गढवाल

उत्तराखण्ड के पौड़ी जनपद के राठ क्षेत्र के कठूयूड़ और कुठखाल के दो भाइयों की गुड़गांव में निर्मम हत्या कर दी गयी है,जोकी धन सिंह रावत के विधानसभा के छेत्र के है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 14 जुलाई 2019 को इन दो युवाओं की गुड़गांव के सिकंदरपुर इलाके में हत्या की गयी है, मामला रात का है जब तीन लड़के अपने ड्यूटी कर रात को अपने कमरे में लौट रहे थे उसी समय घात लगा कर उनपर हमला किया गया,दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गयी,जबकि घुलेक गाँव का एक अन्य युवा हमले में बुरी तरह से घायल है,जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है,हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है,देश के अलग-अलग प्रदेशों और विदेशों में अपने जीवन यापन हेतु नौकरी कर रहे उत्तराखंडी लोगों के साथ घट रही इन घटनाओं से पूरा उत्तराखंडी समाज हतप्रभ है,

error: Content is protected !!