उत्तराखंड – लॉक डाउन 30 अप्रैल तक सोशल डिस्टेंस 31 मई तक, हॉटस्पॉट में आवाजाही प्रतिबंधि

Share Now

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सीएम आवास में उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना वायरस के संबंध में आगे की रणनीति पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। इसमें कार्य योजना बनाई गई जो कि केन्द्र सरकार को भेजी जाएगी। 

गिरीश गैरोला

बैठक में मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, डीजीपी श्री अनिल कुमार रतूङी, सचिव श्री अमित नेगी, श्री नितेश झा उपस्थित थे।

केन्द्र सरकार से लाॅकडाऊन को प्रदेश के सभी जिलों में 30 अप्रैल तक बढाने का आग्रह किया जाएगा। जबकि सोशल डिस्टेंसिंग 31 मई तक जारी रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को अनिवार्य किया जाएगा। चिह्नित हाटस्पाट में आवाजाही पर पूरी रोक रहेगी। 

error: Content is protected !!