उपचारिका व सिस्टर अब नर्सिंग अधिकारी व वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी घोषित – नर्सेज दिवस पर सीएम का तोहफा

Share Now

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर उत्तराखंड सरकार ने भी नर्सिंग स्टाफ को तोहफा दिया है । सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब उपचारिका व सिस्टर के पदनाम को क्रमशः नर्सिंग अधिकारी व वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी घोषित किया गया  है । डॉक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ भी  कोरोनावायरस  के खिलाफ जंग   में अग्रणी भूमिका निभा रही है । सीएम ने कहा कि आप निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा व जीवन को बचाने के पूर्ण कार्य में दिन-रात जुटे रहते हैं आप सभी को रोना वॉरियर्स को  मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत की तरफ से नमन।


जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में कोविड-19 अस्पताल में भी अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। जिला चिकित्सालय में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस कोविड-19 नर्सिंग दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख अधीक्षक डॉ सुरेंद्र सकलानी के साथ अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन तथा प्रतिज्ञा के साथ नर्सिंग  की संस्थापक फ्लोरिश नायटेगल को  श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर समस्त नरसिंह अधिकारियों ने कोरोनावायरस एक महामारी  को मध्य नजर रखते हुए पूरे नियम जैसे सोशल डिस्टेंस मास्किंग के साथ सादगी से नर्सिंग दिवस मनाया

error: Content is protected !!