अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला द्वारा हरिपुर ग्रामसभा के गंगा सूरजपुर कालोनी में स्थानीय मातृ शक्ति के वृहद राखी मिलन समारोह मनाया ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि राखी एक पवित्र बंधन है और भाई बहन को पावन रिश्ते को दर्शाता है साथ ही हमने आज से यह राखी मिलन के कार्यक्रम की शुरूआत हरिपुर से की है इसके साथ ही रक्षा बंधन के दिन तक कई क्षेत्रों में जाकर वृहद् राखी मिलन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे ।

रमोला ने कहा कि कोरोना काल के बाद यह पहला ख़ुशियों का त्योहार आया है और इस त्योहार से हम कोरोना के ग़म को कम कर सकें इसके लिये हम अपने साथियों के साथ जाकर यह त्योहार मनाने का काम कर रहें हैं ।
कार्यक्रम में गजेन्द्र विक्रम शाही, धीरज थापा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, जितेन्द्र त्यागी, शिवम् चंदेल, शिल्पी चंदेल, ओम प्रकाश सहगल, यश अरोड़ा, हिमांशु जाटव, आदित्य झा, दिलप्रीत सिंह, लक्ष्मी कुलियाल सहित दर्जनों की संख्या में महिलायें मौजूद थी ।

