देहरादून। चैकी बाजार पुलिस ने 1 किलो 175 ग्राम गांजे समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
गिरीश गैरोला
सीओ अनुज कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। आरोपी मादक पदार्थ की डिलीवरी करने पहुंचा है। इस सूचना पर चैकी प्रभारी नवीन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ब्रह्मपुरी के समीप से संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली। व्यक्ति के पाससे पुलिस ने 1 किलो 175 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राम अवतार साहनी पुत्र फकीरा साहनी निवासी गोरियारी मुस्तफापुर थाना बिशनपुर दरभंगा बिहार हाल निवासी ट्यूबवेल नंबर 4 ब्रह्मपुरी बताया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपी बिहार में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
