एडीएम के खिलाफ़ डीएम आफिस में धरना

Share Now

ऊधमसिंहनगर जिले में राजस्व ओर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आज कर्मचारी संघ द्वारा अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिले के तमाम कर्मचारी डीएम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए है। और सभी कर्मचारियों ने सामूहिक त्यागपत्र मुख्य सचिव उत्तराखण्ड को भेजा है।

गौतम सरकार रुद्रपुर

जिला मुख्यालय रुद्रपुर के कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे राजस्व ओर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने जिले के अधिकारियों पर मानशिक उत्पीड़न और मनमानी का आरोप लगाते हुये धरना दिया। उन्होंने अधिकारियों पर कर्मचारियों संघ मज़दूरों जैसा बर्ताव करने के आरोप लगाए है। जिसकारण जिले के तमाम राजस्व ओर मिनिस्ट्रियल कर्मचारी धरने पर बैठे हुए है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के एडीएम जगदीश कांडपाल द्वारा लगातार उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसकारण कर्मचारियों में भारी रोष है। कलेक्ट्रेट दफ्तर के बाहर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिकारियों द्वारा बिना कारण के कर्मचारियों का वेतन रोकना और उनके विरूद्ध कार्यवाही करना तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को रीडर / पेशकार के पद पर कार्य कराया जा रहा है साथ ही अपने ढंग से कलेक्ट्रेट का पुर्नगठन कर जूनियर कर्मचारियों को सीनियर पद पर कार्य कराया जा रहा है तथा सीनियर कर्मचारी को जुनियर पदो पर तहसील एवं परगनो में कार्य कराया जा रहा है , जिससे कलेक्ट्रेट कर्मचारी क्षुब्ध है ।

हरीश रौतेला व
धर्मानन्द छिमवाल — अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने बताया कि

जब तक उक्त अधिकारी का स्थानान्तरण जनपद से बाहर नही होता है , तब तक समस्त राजस्व कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। और सभी कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल राजस्व कर्मचारी द्वारा मुख्य सचिव को सामूहिक त्यागपत्र भेजा गया है।

error: Content is protected !!