ऐसे शब्जी के ट्रक में छिप कर निकल रहे लोग – कोरोना के खतरे से अनजान – बन रहे कोरोना वाहक।

Share Now

देशभर में कोरोनावायरस की महामारी से बचने के लिए जो जहां पर है वहीं रुका रहे इस आदेश का अनुपालन नहीं हो पा रहा है और लोग अपने घर गाँव की तरह जाने को बेताब हो रहे है, और जाने अनजाने में कोरोना वायरस के वाहक बन रहे है। जबकि राज्य सरकारों ने सभी लोगों के खाने रहने की व्यवस्था की है, उसके बावजूद भी लगातार सब्जी के ट्रकों से लोगों का अवैध रूप से आना जाना बदस्तूर जारी है। पुलिस अपना काम कर रही है और ऐसे लोग लगातार पकड़े भी जा रहे हैं ।

ताजा मामला पौड़ी जिले का है जहां रुद्रप्रयाग से सब्जी के ट्रक में छिप कर आए 18 लोगों को सतपुली पुलिस ने हिरासत में ले लिया और ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई है

पौड़ी-लॉक डाउन का उलंघन कर राज्य सीमा पार करने की फिराक में रुद्रप्रयाग जिले से सब्जी के एक ट्रक में छिपे 18 व्यक्तियों को सतपुली पुलिस ने धर दबोचा है। ये सभी रुद्रप्रयाग जिले से एक सब्जी के ट्रक में सब्जी की क्रेटों के पीछे छिपकर बैठे थे ।

भगवान सिंह पौडी

सतपुली पुलिस ने इन्हें चैकिंग अभियान के दौरान पकड़ लिया ये सभी 18 लोग उत्तर प्रदेश के बिजनौर व सहारनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्यवाही की है जबकि इन सभी 18 लोगो को क्वारेँटाईन के लिए कोटद्वार भेज दिया है जबकि वहीं पुलिस ने ट्रक संख्या UP20/T -1168 को भी एमबी एक्ट के तहत सीज किया है जिसमें ये लोग सवार थे।

error: Content is protected !!