–
कर्फ्यू के दौरान बिना अनुमति के सड़कों पर निकल रहे लोगों की पुलिस द्वारा पिटाई के वीडियो वायरल होने के बाद भी लोग समझने को राजी नहीं हैं । रुद्रपुर में Corona महामारी से लड़ने के लिए देशभर में व्याप्त लौक डाउन के दौरान बिना अनुमति के सड़क पर दौड़ रही गाड़ी में अज्ञात केमिकल पाए जाने से हड़कंप मच गया। केमिकल कहां और क्यों ले जाया जा रहा था इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने गाड़ी सहित केमिकल सीज कर दिया है।
रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर
रुद्रपुर में आज लॉकडाउन के दौरान यातायात पुलिस ने रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर यातायात प्रभारी मनीष शर्मा ने एक गाड़ी को रोककर जब उसकी चेकिंग की तो उसमें एक गैलन केमिकल बरामद हुआ। गाड़ी में मौजूद लोगों के द्वारा इस केमिकल के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। लॉकडाउन के दौरान कार सवार युवकों द्वारा ना तो कैमिकल के बारे में कोई जानकारी दी गई और ना ही लॉकडाउन के दौरान कार चलाने की अनुमति ही दिखा पाये। आखिरकार यह कौन सा केमिकल है इसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। जिसके बाद यातायात प्रभारी मनीष शर्मा ने केमिकल को जप्त करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया है।
मनीष शर्मा, यातायात प्रभारी
