गिरीश गैरोला
सीमा पार खड़े जवानों की वीरता की किस्से आपने कई युद्धों के दौरान सुने होंगे लेकिन इस बार corona के साथ जो युद्ध हो रहा है वह बॉर्डर पर लड़ी जाने वाली किसी भी लड़ाई से हटकर है । यह ऐसी लड़ाई है जिसमें दुश्मन सामने दिखाई नहीं देता करीब 100 वर्षों के अंतराल में होने वाले इस तरह के महा मारियो का कोई पिछला अनुभव भी रिकॉर्ड में नहीं है, लिहाजा फील्ड में डटे कोरोना वॉरियर्स के अनुभव के आधार पर ही इस जंग से लड़ने की रणनीति जुटाई जा रही है ।
देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग परेशानियां सामने आ रही हैं उत्तराखंड के पहाड़ों में पौड़ी जिले के रिखणीखाल में थाना इंचार्ज प्रमोद शाह कोरोना की बीमारी आने के पहले से ही गरीब और असहाय लोगों को अपने संसाधनों से मदद करते आ रहे हैं । इस बार कोरोना लौक डाउन के बाद परेशान लोगों की बीच उनका अनुभव आज काम आ रहा है जो किसी एनजीओ या सरकारी मदद का भरोसा छोड़ अपने साथी पुलिसकर्मियों के सहयोग से गरीब और असहाय लोगों की सूची बनाकर उनकी आर्थिक मदद कर रहे हैं ताकि किसी अपने अपनों की कमी का अहसास न हो। हमारे साथ निकाल के थाना इंचार्ज प्रमोद शाह सीधे जुड़ रहे हैं।
सुनिए लाइव रिखणीखाल थाना प्रभारी प्रमोद शाह की कहानी।
