कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया

Share Now

ऋषिकेश। रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल संस्था द्वारा आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लॉकडाउन के दौरान समाज के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भाव के लिए कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि समाज की सेवा ही मेरा पहला कर्तव्य है,मैं पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करूंगा। विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल के पदाधिकारियों द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर स्पीकर को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष हरि रतूड़ी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष हमेशा ही क्षेत्र के बीच में रहकर क्षेत्रवासियों के दुख सुख में साथ रहते हैं परंतु लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जान जोखिम में डालकर हजारों लोगों के दुख दर्द को बांटा है।रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल के अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लोगों के बीच जाकर उन्हें भोजन, राशन, सेनीटाइजर, मास्क वितरित  करते हुए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करने की एक अटूट मिसाल पेश की है।इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने संस्था का आभार व्यक्त किया।उन्होंने  कहा कि समाज के प्रति जो उनका दायित्व एवं फर्ज है उसे वह बखघ्ूबी निभाने का प्रयास कर रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने इस संकट घड़ी में अपनी अपनी क्षमता के अनुसार कुछ ना कुछ योगदान दिया है।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष हरि रतूड़ी, वैभव गोयल, संजय सकलानी, दीपक तायल, हितेंद्र पवार, विकास गर्ग, देव अग्रवाल, साकेत गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!