कोरोना वीर 25 की लिस्ट में मंडल मुख्यालय पौडी भी – एसएसपी पौडी,दिलीप सिंह कुंवर

Share Now

कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में पौड़ी की सेना अब धीरे धीरे जीत की तरफ बढ़ रही है । पूर्व में एक को रोना संक्रमित व्यक्ति और उससे मिलने वाले सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद विगत 14 दिनों से कोई भी नया कोरोना संक्रमित मामला जिले में नहीं आया है। इतना ही नहीं 43 जमातियो के मुख्यालय पौड़ी में प्रवेश के बाद तत्कालिक प्रशासनिक अलर्टनेस के बाद कोई भी संक्रमण का मामला प्रकाश में नहीं आया, जिसके बाद पौड़ी गढ़वाल उन 25 जिलों में शामिल हो गया है जिसमें विगत 14 दिनों से कोई भी करोना संक्रमित नहीं पाया गया। एसएसपी पौड़ी दिलीप सिंह कुमार ने इसके लिए पूरी प्रशासनिक इकाई के साथ जनता के सहयोग को धन्यवाद दिया है।

https://youtu.be/JuIfetptLu4

पौड़ी जिले में पिछले 14 दिनों से कोरोना को लेकर कोई भी रिपोर्ट दर्ज नही हुई है वही पुरे भारत वर्ष के 15 राज्यों के 25 जिलो में पौड़ी गढ़वाल का नाम भी दर्ज हुआ है

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी जिला अब कोरोना मुक्त होने की राह पर अग्रसर है पिछले 14 दिनों में पौड़ी जिले में कोई भी नया मामला सामने नही आया | पौड़ी जिले के एस एस पी दिलीप सिंह कुवर ने बताया की पुरे जिले के सभी इलाको पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है जिले के विभिन क्षेत्रो को अलग अलग जोन में बाटा गया है और उत्तराखंड से सटी उतरप्रदेश की सीमओं पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है |

पौड़ी जिले में लॉक डाउन का पूरा असर देखने में आ रहा है जिसमे जनता का बड़ा सहयोग भी प्रसाशन को मिल रहा है जिससे कोरोना को हराने का संकल्प पुरे जिले को बचा रहा है | आज पुरे भारत वर्ष में मात्र 25 ऐसे जिले है जहा पर पिछले 14 दिनों से कोरोना लेकर कोई भी मामला सामने नही आया ऐसे में पौड़ी जिले का नाम भी उन 25 जिलो में शामिल है|

error: Content is protected !!