कोरोना से जंग में पुलिस जवान संजय की सोच को एक सैल्यूट, खाकी तेरा एक लाल ऐसा भी

Share Now

उच्च अधिकारियों के दबाव में आकर एक या 2 दिन का वेतन सामूहिक रूप से आपदा पीड़ितों को देने की बात दूसरी है ।

खुद 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहने के बाद भी एक छोटी सी नौकरी के साथ स्व प्रेरणा से कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए दी गई एक नौजवान की इस सहयोग की राशि से पीड़ितों की मदद तो होगी ही लेकिन उन लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी जिनके पास पर्याप्त मात्रा में धन और संसाधन मौजूद है इसके बावजूद भी उसे कोरोना की आपदा के इस दौर में समाज में बांटने की हिम्मत नहीं होती।

हम बात कर रहे हैं चमोली जिले के थाना थराली में तैनात पुलिस के जवान संजय की जो दिन रात खुद भी कोरोना से जंग में ड्यूटी दे रहा है इसके साथ ही खुद की प्रेरणा से ₹10 हजार की सहयोग राशि पीएम के कोरोना फंड में दान दी है।

गिरीश चंदोला थराली

थराली वैश्विक कोरोना महामारी पूरे विश्व में अपने पांव पसार चुकी है. जिसके बाद पूरे भारतवर्ष में लॉक डाउन है, वही इन दिनों विकासखंड थराली के थाना थराली में नियुक्त कांस्टेबल संजय गुसाईं द्वारा वर्तमान स्थिति में जारी वैश्विक महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री फंड में 10 हजार रुपये योगदान दिया है संदीप द्वारा पूर्व में भी कई बार गरीब तबके के लोगों को मजबूर लोगों को भी समय-समय पर आर्थिक मदद करते रहते हैं उच्चाधिकारियों द्वारा संदीप द्वारा मानवता की मिसाल पेश करने पर भूरी भूरी प्रशंसा की गई

थाना अध्यक्ष सुभाष ज़ख्मोला का कहना है कि वह भी अन्य लोगों से आग्रह करते हैं. कि जिससे जो भी सहायता होती है। इस महामारी में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए यही एक मानवता का धर्म है।

error: Content is protected !!