–
उत्तराखण्ड के ऊधमसिंहनगर में कोरोना संदिग्ध कोरेंटाइन हुये युवक द्वारा आत्महत्या का पहला मामला सामने आया है।
लॉकडाउन में फंसे एक आगरा के आलू मिल में मजदूरी करने वाले कोरोना संदिग्ध पिछले 30 मार्च से रुद्रपुर के क्वॉरंटाइन सेंटर में रह रहे युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। क्वॉरंटाइन सेंटर में युवक के फांसी लगाने की घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल जिला प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नही लग पाया है। जब कि इस युवक की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है।
जितेंद्र पेटवाल
– आपको बतादें कि खटीमा पुलिस ने कोरोना संदिग्ध तौले शाह को बीते 30 मार्च को क्वॉरंटाइन सेंटर में भेजा था। जिसके बाद से ही युवक रुद्रपुर सेंटर में क्वॉरंटीन था। यूआईआरडी के गेस्ट हाउस में बने क्वॉरंटाइन सेंटर में पीलीभीत के पूरनपुर निवासी तौले शाह नामक युवक को क्वॉरंटीन के लिए भेजा गया था। युवक तौले शाह आगरा में मजदूरी करता और 29 मार्च को अपने दामाद के घर खटीमा पहुचा था। सूचना पर पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा था जहाँ से उसे यूआईआरडी सेंटर के गेस्ट में क्वॉरंटीन किया गया था।
सेंटर के कर्मचारी युवक को खाना देने पहुंचे तो देखा युवक पंखे से लटका हुआ था। आनन-फानन में कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिला प्रशासन ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। अब तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्डम किया गया। और पोस्टमार्डम की वीडियो ग्राफी भी कराई गई है।
– बरिंदर जीत सिंह, एसएसपी ऊधमसिंहनगर
