क्वॉरेंटाइन सेंटर से निकलकर जा रहे थे घर,सड़क हादसे ने ली जान।

Share Now

नारायणबग ड विकास खंड में सड़क हादसा दो लोगों की मौके पर ही मौत
नारायणबगड़ के चिडिंगा सिलोडी मोटर मार्ग पर बुलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त।
दो लोगों की मौके पर ही मौत।

गिरीश चंदोला थराली चमोली

नारायणबगड़ से चिडिंगा सिलोडी जा रही एक बुलेरो वाहन के दुघटना ग्रस्त होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यहां नारायणबगड़ से वापस गांव चिडिंगा सिलोडी जा रही बुलेरो वाहन संख्या UK11TA-1463 तलसारी चट्टान के पास अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई।जिसमें वाहन चालक दिनेश सिंह पुत्र सुजान सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सिलोडी और वाहन सवार बिक्रमसिंह पुत्र कुंदनसिंह उम्र 42 निवासी सिलोडी की मौके पर ही मौत हो गई।बुलेरो वाहन में यह दो ही लोग सवार थे।बताया जा रहा है कि बिक्रमसिंह चण्डीगढ़ से आया था और भराडीसैंण में फेसेलिटी कवारंटाईन में था।

वुधवार को प्रशासन ने भराडीसैंण से इसे घर भेज दिया था।मौके पर पहुंची राजस्व टीम स्थानीय पुलिस की मदद से शवों को निकाला जा रहा है।

चौकी प्रभारी राज नारायण व्यास का कहना है. की सड़क हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को दी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने ही पुलिस तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है और स्थानीय लोगो की मदद से शवों को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है

error: Content is protected !!