– गेंहू कटाई के समय लॉक डाउन होने से किसानों को हो रही परेशानी
विपुल कुमार ग़दरपुर ( उधम सिंह नगर ) उत्तराखंड।
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगने वाले गदरपुर थाना क्षेत्र के अंदरूनी मार्गों पर लॉक डाउन के बाद सील किए जाने से गेहूं की कटाई के लिए किसानों को परेशानी हो रही थी, किसानों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने सिर्फ दो स्थानों पर ट्रैक्टर तथा कंपायीन थ्रेशर को ले जाने की छूट दी है ताकि किसानों खेती काम मे किसी प्रकार की परेशानी ना हो
बताते चलें कि गदरपुर के कुछ किसानों की खेती उत्तर प्रदेश की सीमा में पडती है जबकि उत्तर प्रदेश के किसानों की कुछ खेती उत्तराखंड की सीमा में पड़ती है लिहाजा किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने दो बैरियर पर छूट प्रदान की है।
जसविंदर सिंह थाना अध्यक्ष गदरपुर ने बताया की किसानों को सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए सैनिटाइजर के साथ ही सावधानियां बरतते हुए आवागमन के लिए कहा गया है बाकी के अन्य सभी संपर्क मार्गों को पुलिस ने पूरी तरह से सील किया हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस लगातार गश्त कर रही है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बराबर कार्यवाही की जा रही है।
– जसविंदर सिंह थानाध्यक्ष गदरपुर
