चक्की के पट्टे में उलझे महिला के बाल- दर्दनाक मौत।

Share Now


घर का रोजगार चलाने वाली चक्की मौत का सामान बन गयी। चक्की के पट्टे में महिला का दुपट्टा फंस गया जिसे निकालने के चक्कर मे महिला के बाल भी पट्टे में फंस गए, हादसे में बाद महिला पट्टे से उलझ गए चीख पुकार सुनकर लोग आए चक्किनको बंद किया किंतु तब तक विOवाहिता की मौत हो चुकी थी। महिला के बाल इस कदर पट्टे से उलझ गए थे कि मौत के बाद भी बाल काट कर ही शव को बाहर निकालना पड़ा।

राजू सहगल किच्छा।

– उधम सिंह नगर के किच्छा में एक विवाहिता युवती की आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई । विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है । जानकारी के अनुसार किच्छा निवासी किशन मिश्रा व उसकी पत्नी आटा चक्की का कारोबार करते हैं । किच्छा के हल्द्वानी मार्ग पर स्थित आटा चक्की के पट्टे में फंसकर विवाहिता साधना की दर्दनाक मौत हो गई ।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशन मिश्रा की 27 वर्षीय पत्नी साधना मिश्रा किसी काम से चक्की में आई थी इसी दौरान चलती चक्की के पट्टे में उसका दुपट्टा फंस गया और वह बालों सहित पट्टे में फंसने के बाद घूमती चली गई । महिला की चीख-पुकार के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और चक्की बंद कर फसी साधना को बाहर निकालने का प्रयास किया , परंतु सफलता नहीं मिली । जिसके बाद परिजनों ने विवाहिता के सभी बाल काट कर उसे बाहर निकाला , लेकिन तब तक साधना की मौत हो चुकी थी । घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है ।

error: Content is protected !!