चमोली
भारतीय सैनिक के लापता होने के कारण ग्रामीणों व काग्रेसियो ने किया प्रदर्शन।
– चमोली जिले के गैरसैण ब्लाक के पज्याणा निवासी निवासी हवलदार राजेन्द्र सिह के विगत दिनो बर्फ में पैर फिसलने के कारण भारतीय सीमा से पाकिस्तान सीमा में फिसलने की सूचना मिली। लेकिन अभी तक जवान के गाँव वालो व परिजनो को कोई भी सूराग नही मिलने से परिजनो व ग्रामीणों में इसको लेकर नाराजगी है परिजनो का कहना है कि सैनिक किस हालत में है इस को लेकर ग्रामीणों ने कर्णप्रयाग में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया
।
कश्मीर के गुलमर्ग से लापता जवान के खोज करने को लेकर सरकार पर दवाब बनाने के लिए कुछ ग्रामीण पिण्डर नदी में बने पुल पर चढ गये। हवलदार राजेन्द्र सिंह की खोज के लिए कुछ दिनो पूर्व ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को झापन देने की बात कही है ।जवान के परिजन का कहना है कि काफी दिन बीतने के बाद भी जवान की खोज खबर सरकार द्वारा सही तरीके से नही की जा रही है परिजनो का कहना है जिस तरीके से अभिनन्दन के मामले मे सरकार ने कार्यवाही की व अभिनन को वापस भारत लाया गया उस तरीके से इस मामले में कार्यवाही नही की जा रही है।परिजनो का साथ ही कहना है इसके लिए वे आने वाले दिनो में सरकार को घेरने को तैयार है।वही दूसरी तरफ पूर्व डिप्टी स्पीकर एपीमैखुरी का कहना है यदि कोई सैन्य अधिकारी होता तो जल्दी ही कार्यवाही होती वैसे ही हवलदार राजेन्द्र सिंह के मामले में कार्यवाही होनी चाहिए ।
