चमोली: कोरोना की जंग जीतकर घर लौटे 15 लोग- एक ही परिवार के 5 अन्य लोग भी थे संक्रमित

Share Now

गैरसैंण

स्लग- कोरोना से जंग जीतकर लोटे अपने घर

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच जनपद चमोली के लिये एक बड़ी राहत भरी खबर भी रही। चमोली जिले में कोरोना की जंग जीतकर घर लौटे 15 लोग में से एक ही परिवार के 5 अन्य लोग संक्रमित थे, घर पहुँचने पर उनका स्वागत किया गया।

कोविड 19 जिला चिकित्सालय से कोरोना की जंग जितने वाले 15 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

वहीं बात करें गैरसैंण ब्लॉक की तो गैरसैण के 10 कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अपने घर भेजा गया। देर रात गोपेश्वर से अपने घर पहुचने पर सभी लोगों व उनके साथ आये मेडिकल स्टाफ का ग्रामवासियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, एएनएम, आशा वर्कर द्वारा ताली बजाकर और पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

सभी लोगों के स्वस्थ होकर अपने घर लौटने पर उनके चेहरों पर भी खुशी झलक रही थी। बताते चलें कि चमोली जिले में पहला कोरोना संक्रमित मरीज भी गैरसैंण ब्लॉक से ही मिला था। जिसके बाद उसका पूरा परिवार व 5 अन्य लोग भी संक्रमित पाये गये थे जो सभी लोग एक ही क्वारन्टाइन सेंटर में थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। वहीं आज सभी लोगों के स्वस्थ होने पर क्षेत्र वासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की व मेडिकल स्टाफ व प्रसासन का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!