चार धाम सड़क निर्माण पर एनजीटी के तल्ख तेवर – यमनोत्री मार्ग का मामला।

Share Now

भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण चारधाम सडक चौड़ीकरण योजना यानी चारधाम के लिए आल वैदर रोड के निर्माण कार्यों से पर्यावरण को हो रहै नुकसान और ब्यक्तियों के संपति नुकसान का जायजा लेने आज एनजीटी की टीम यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यो का जायजा लेने पंहुचाई और कई खामियां चिन्हित करते हुये जांच मे आगे बढी।.

सुरेश चंद रमोला। ब्रह्मखाल।

सुप्रीम कोर्ट की एनजीटी टीम आज जांच कमेटी के अध्यक्ष पर्यावरणविद रवि चोपड़ा की अध्यक्षता मे धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंहुची। जांच कमेटी का मार्गदर्शन जिलाधिकारी आशीष चौहान कर रहे थे। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक चौड़ीकरण का काम कर रही रानी कन्सट्रक्सन के डंपिंग जोनो का निरीक्षण करते हुये निरीक्षण दल सुंरंग निर्माधीन स्थल पर पंहुचे जंहा दल ने पर्यावरण को हो रहे नुकसान और स्थानीय लोगो की संपत्ति के नुकसान और छतिपूर्ति का जायजा लिया। उन्होंने मंजगाव सौंद ग्यनोटी वाण और सिलक्यारा के ग्रामीणों की संपति और कंपनियों के द्वारा ग्रामीणों को हो रही परेशानियों को सुना और देखा। राष्ट्रीय हरित अधिकार के मामलो का भी गहनता से अवलोकन कमेटी द्वारा किया गया। हरित क्रांति और पर्यावरण संबंधी मामलो सहित नुकसान और क्षतिपूर्ति की क्या रिपोर्ट कमेटी के लोग ले गये वै तो कमेटी ही जाने मगर आलवैदर रोड पर निर्माण कार्य कर रही कंपनियों को एनजीटी की रिपोर्ट का डर जरुर पड गया है। इस दौरान केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण सचिव अरविंद सिंह ह्याकि डीएफओ संदीप कुमार एनएच के अभियंता नवनीत पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!