उत्तरकाशी जिले की चिन्यालीसौड़ नगर पालिका में विगत 14 दिनों से बिना पानी के काम चला रहे नगर वासियों को उस वक्त धक्का लगा जब उन्होंने देखा कि 14 दिन बाद जोड़ी गई पाइपलइन को ऑल वेदर रोड निर्माण के चलते एक बार फिर टूटने का खतरा पैदा हो गया है। पालिका सभासद शशि कोठारी और नरेंद्र सिंह नेगी ने जिला प्रशासन और जल संस्थान की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ देश भर में सोशल डिस्टेंस के साथ लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने की बात की जा रही है, वहीं चिन्यालीसौड़ बाईपास का निर्माण कर रही ऑल वेदर रोड कंपनी बड़ी तादाद में मजदूरों और मशीनों के साथ निर्माण कार्य में जुटी हुई है । नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य हो इससे किसी को परहेज नहीं है लेकिन निर्माण कार्य से यदि हजारों लोगों की पेयजल लाइन टूट जाती है और कई सप्ताह तक लोगों को बिना पानी के रह ना पड़े तू सवाल उठना लाजमी है।
गिरीश गैरोला
बताते चलें गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड पुलिस चौकी के पास लैंडस्लाइड के चलते कई दिनों से बंद है और ट्रैफिक को नदी के ऊपर टेंपरेरी रूप से पास कराया जा रहा है नगर पालिका चिन्यालीसौड़ के 6 वार्ड की पेयजल लाइन को भी नदी के ऊपर से वैकल्पिक रूप से जोड़कर आगे पहुंचाया गया है नगरपालिका चिन्यालीसौड़ के श्यामपुर स्थित पानी के टैंक तक 12 पाइप लेंथ जोड़कर पहुंचाए गए हैं ।जिन्हें ऑल वेदर रोड के निर्माण के चलते फिर से टूटने का खतरा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है वैकल्पिक व्यवस्था होने तक ऑल वेदर रोड निर्माण कंपनी छोड़कर अन्य स्थान पर काम करें ताकि पालिका क्षेत्र में पेयजल की किल्लत ना हो।
